1 जून 2025 से देशभर में कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं, जो आम लोगों की वित्तीय योजना और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें आधार कार्ड अपडेट से लेकर ईपीएफ़ओ और म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़ी अहम बातें शामिल हैं।
सबसे पहले बात आधार कार्ड की करें तो UIDAI ने मुफ्त आधार अपडेट की समयसीमा 14 जून तक बढ़ा दी है। यानी अब 14 जून 2025 तक नागरिक अपने आधार दस्तावेज़ को मुफ़्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद यह सेवा सशुल्क हो जाएगी।
दूसरा बड़ा बदलाव ईपीएफ़ओ से जुड़ा है। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खाताधारकों को अपने खाते में किए गए हर तरह के बदलाव और अपडेट की सूचना SMS और ईमेल के जरिए रीयल टाइम में मिलेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और धोखाधड़ी की आशंका कम होगी।
तीसरा बदलाव म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए है। नियमों के तहत अब KYC (Know Your Customer) पूरी तरह अपडेट होना अनिवार्य हो गया है। जिन निवेशकों की KYC अधूरी है, उनके निवेश पर रोक लग सकती है।
इन नियमों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवा, पारदर्शिता और सुरक्षा देना है। इसलिए यह जरूरी है कि आप इन बदलावों को ध्यान से समझें और समय रहते ज़रूरी अपडेट करवा लें, ताकि किसी वित्तीय परेशानी से बचा जा सके।

























