सिंधु जल संधि पर इशाक डार की गीदड़भभकी: सीजफायर खतरे में पड़ जायेगा

    0
    171

    पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर एक गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सिंधु जल संधि का मसला हल नहीं हुआ, तो सीजफायर खतरे में पड़ जायेगा। इशाक डार ने सीएनएन को एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि पाकिस्तान इसे एक्ट ऑफ वॉर मानेगा।

     

     

     

     

    पाकिस्तान की धमकी

     

    पाकिस्तान के कई नेता भारत को परमाणु बम की धमकी देते रहे हैं। पाकिस्तान ने इससे पूर्व भी जल संधि को लेकर गीदड़भभकी दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

     

     

     

     

    ऑपरेशन सिंदूर का बदला

     

    भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गये।

     

     

     

     

    पीएम मोदी का करारा जवाब

     

    पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंच गये। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पाक को करारा जवाब दे दिया।

     

     

     

    आतंकवाद के मसले पर चेतावनी

    पीएम मोदी ने इससे पहले पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले को लेकर चेतावनी भी दी थी। भारत ने पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि वह अपने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here