रांची में रास्ता भटका हाथी, रूक्का डैम के पास दिखा

0
148

राजधानी रांची के करीब स्थित रुक्का डैम के पास जंगली हाथी ने लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है। मंगलवार की सुबह लोगों ने हाथी को देखा, जो रास्ता भटक कर रूक्का डैम के करीब आ गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दे दी है।

 

 

 

 

*हाथी की गतिविधि*

 

जानकारी के मुताबिक हाथी ओरमांझी के सालहन बस्ती की तरफ बढ़ रहा है। हाथी को देखने के लिए लोग खेतों की तरफ पहुंच रहे हैं और कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं। हालांकि जंगली हाथी का बस्ती के करीब आने से लोग डरे हुए भी हैं।

 

 

 

*झारखंड में हाथियों का आतंक*

 

झारखंड के गांवों में खासकर, उन इलाकों में जहां से हाथियों के आवागमन का रास्ता गुजरता है, वहां हाथी का गांव में पहुंचना आम घटना है। हर दूसरे-तीसरे दिन हाथी द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने और घरों को तोड़ने की खबरें मिलती हैं।

 

 

 

*शहर की तरफ बढ़ते हाथी*

 

हाल के दिनों में राजधानी के आसपास जंगली हाथी के आने की घटनाएं बढ़ गई हैं। करीब दो माह पहले रातू के आबादी वाले इलाके में हाथी निकल आया था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की तरफ ले गई थी।

 

 

 

 

*कारण: जंगल की कटाई और खाने-पीने की कमी*

 

दरअसल, जंगलों में खाने-पीने के सामान की कमी और जंगलों की कटाई की वजह से अब हाथी गांव, बस्ती की तरफ जा रहे हैं। लेकिन अब हाथी शहर की तरफ आने लगे हैं, जिससे लोगों में खौफ है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन हाथी को सुरक्षित जंगल में पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here