पाकिस्तान की धमकी: भारत को चेतावनी, पानी रोकने पर होगा हमला

    0
    161

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने सिंधु जल संधि का उल्लंघन कर पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने के लिए कोई ढांचा या निर्माण किया तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

     

     

     

     

    *सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा हमला*

     

    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि सिंधु जल संधि का उल्लंघन करना आसान नहीं है, यह पाकिस्तान के खिलाफ जंग की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि कोई हमला सिर्फ तोप के गोले या बंदूक चलाने तक ही सीमित नहीं है, इसके कई रूप हैं, जिनमें से एक यह भी है कि अगर भारत पानी रोकता है तो इससे देश के लोग भूख या प्यास से मर सकते हैं।

     

     

     

    *भारत के खिलाफ सख्त कदम*

     

    गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनमें साल 1960 के सिंधु नदी जल समझौते को निलंबित करना भी शामिल है।

     

     

     

     

    *पाकिस्तान की धमकी का क्या होगा असर*

     

    पाकिस्तान की इस धमकी का क्या असर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है। भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा और हितों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here