पीएम मोदी से मिले नौसेना प्रमुख और उमर अब्दुल्ला, पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा

    0
    117

    नई दिल्ली में आज शनिवार को नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है।

     

     

     

    *पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा*

     

    उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से यह मुलाकात लगभग 30 मिनट तक चली। इस दौरान पहलगाम हमले और उसके बाद पैदा हुई सुरक्षा स्थिति सहित राज्य के अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

     

     

     

    *नौसेना प्रमुख की मुलाकात*

     

    नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नौसेना की तैयारियों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

     

     

     

    *सिंधु जल समझौते पर फारूक अब्दुल्ला का बयान*

     

    इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सिंधु जल समझौते पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह समझौता जम्मू-कश्मीर के लिए नुकसानदायी साबित हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह उस पानी को जम्मू के लोगों तक पहुंचाने की योजना अमल में लाए।

     

     

     

    *भारत ने पाकिस्तान पर कसे शिकंजे*

     

    आज शनिवार को भारत ने पाकिस्तान पर दो और सख्त फैसले लिए। भारत ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है और भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा सरकार ने सभी डाक सेवाएं भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दीं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here