गोली मारकर हत्या: झारखंड में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या

0
754

झारखंड के जमशेदपुर में ‘क्षत्रिय करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात को हुई जब विनय सिंह मिनी पंजाब नामक होटल के पास स्थित एक गली में घुस रहे थे। अपराधियों ने पहले से घात लगाकर उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

 

विनय सिंह मानगो सहारा सिटी के रहने वाले थे और उनकी हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना में गुस्सा है। संगठन के लोग हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, विनय सिंह का शव जंगल में मिला था और उनके सिर पर गोली लगी थी। उनके बाएं हाथ में पिस्तौल थी। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। करणी सेना ने झारखंड पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है, नहीं तो जमशेदपुर बंद करने की चेतावनी दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here