झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) द्वारा नए बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक की जाएगी, जिससे 1 मई से नई दरें प्रभावी हो सकें।
*बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव*
– शहरी उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट दर 6.65 रुपये से बढ़ाकर 8.65 रुपये करने का प्रस्ताव
– ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट दर 6.30 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये करने की योजना
– फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी की संभावना, 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का सुझाव
*बढ़ोतरी के कारण*
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में 30% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा ।
































