रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, कचहरी रोड से कांटाटोली तक पार्किंग पर प्रतिबंध

0
135

रांची नगर निगम ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। निगम ने कचहरी रोड से कांटाटोली तक के मार्ग पर किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

 

 

 

 

 

*वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की सूची जल्द*

 

नगर निगम जल्द ही इस मार्ग पर वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की सूची जारी करेगा, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। नगर आयुक्त संदीप कुमार ने स्पष्ट कहा है कि इस मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, जिसे अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

 

*ऑटो और रिक्शा चालकों के लिए सख्त निर्देश*

 

शहर में चलने वाले ऑटो और रिक्शा चालकों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अब वे किसी भी स्थान पर सवारी बैठा या उतार नहीं सकेंगे। इसके लिए तय पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट निर्धारित किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

*दुकानदारों के लिए भी निर्देश*

 

नगर निगम ने दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपनी दुकानों के सामने वाहन खड़ा न करें। दुकानों के सामने पार्किंग पर अब पूरी तरह से रोक रहेगी। निगम ने शहर में 31 वैध पार्किंग स्थलों की पहचान की है और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here