झारखंड की पतरातू की वादियों में दिखे धोनी-साक्षी

0
77

रांची: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 19 नवंबर को साक्षी धोनी का जन्मदिन था। इस खास मौके को मनाने के लिए एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ झारखंड के खूबसूरत पतरातू पहुँचे थे।

अब साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी खुद गाड़ी चलाते हुए पतरातू की खूबसूरत वादियों से गुजरते नजर आ रहे हैं।

वहीं, साक्षी द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में गोल्ड स्पॉट का कैन नजर आने के बाद लोगों के बीच इस पुराने लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।

वीडियो और तस्वीरों के साथ साक्षी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here