रांची: ई-कल्याण छात्रवृत्ति की मांग को लेकर बुधवार को AISF (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन) के छात्र-छात्राओं ने राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अल्बर्ट एक्का चौक से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अफजल दुर्रानी ने किया। इस दौरान एहतेशाम समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। DC कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद, दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने छात्रवृत्ति को विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए जरूरी बताते हुए प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। छात्रवृत्ति का मुद्दा एक बार फिर रांची में छात्र आंदोलन के केंद्र में आ गया है।


































