झारखंड को केंद्र से मिले 3660 करोड़ रुपये, दिवाली तोहफा

0
14

झारखंड: झारखंड सरकार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में 3660 करोड़ रुपये मिले। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में यह दूसरी किस्त जारी की गई है। सभी राज्यों के लिए कुल 1.09 लाख करोड़ रुपये विमुक्त किया गया है।

इस सिलसिले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए यह दूसरी अतिरिक्त राशि है, जिसे त्योहारों के उपलक्ष्य में जारी किया गया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने करों में हिस्सेदारी की राशि जारी करते हुए यह उम्मीद जतायी है कि इससे राज्यों को अपने विकास कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही, राज्यों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here