झारखंड के पर्यटन को नई पहचान देगा चांडिल डैम, CM हेमंत ने दिए निर्देश

0
10

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया चांडिल डैम का भ्रमण, पर्यटन विकास को लेकर दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के दौरान प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और इसे झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के बहुआयामी विकास, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, पर्यटकों की सुरक्षा, बोटिंग और बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास योजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here