हेल्थ: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रील बनाने में व्यस्त हैं और चिकित्सा व्यवस्था पस्त है। मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है। भाजपा ने नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
महतो ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के करीब 2,000 कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे 500 एंबुलेंस का संचालन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि इस आपातकालीन सेवा को सुचारू रखने के लिए विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
राज्य के 10 चिकित्सा संगठनों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त आंदोलन शुरू किया है। डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। महतो ने कहा कि आम जनता को समय पर इलाज देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है।
































