बॉडी-शेमिंग पर ट्रोलर्स को कैटरीना का करारा जवाब

0
15

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को हाल ही में उनके बढ़ते वजन को लेकर सोसल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब इसी बीच, एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस लुक्स से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

दरअसल, हाल ही में, एक्ट्रेस अपने ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशन को लेकर लंदन पहुंची थी, जहां वो चॉकलेट ब्राउन धोती स्टाइल पैंट और ब्लेजर पहने स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आई, जहां एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी-शेमिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है।

कैटरीना ने कहा कि जब भी वह सोशल मीडिया पर अपने बारे में कोई बुरी बात या आलोचना पढ़ती हैं, तो वह उसे नजरअंदाज कर देती हैं। उन्होंने कहा कि लोग क्या कहेंगे इस बात पर ध्यान कम देना चाहिए और अपना चीयरलीडर खुद बनना चाहिए।

कैटरीना कैफ ने कहा कि वह सोशल मीडिया की सभी नूरी बातों और आलोचनाओं को नजरअंदाज कर देती हैं। उनका कहना है कि अगर वह लोगों के हिसाब से चलने लगेंगी, तो उनके मन में डर बैठ जाएगा और वह पैरालाइज हो जाएंगी। कैटरीना ने लोगों को लगे हाथ नसीहत भी दे डाली, कभी दुनिया आपको सेलिब्रेट करती है तो कभी आपको खुद अपना चीयर लीडर बनना पड़ता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here