रांची ट्रैफिक पुलिस का 7 दिवसीय अभियान शुरू, 1500 लोगों को किया जागरूक

0
16

रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस की सात दिवसीय जन-जागरूकता अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। इस अभियान में यातायात पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग चौक चौराहों पर दुर्घटना की रोकथाम, सुगम यातायात व्यवस्था के लिए लोगों जागरूक किया।

रांची शहर के अंदर एवं रिंग रोड के मार्गों में दुर्घटना की रोकथाम, सुगम यातायात व्यवस्था संधारण एवं यातायात नियामों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सभी यातायात थाना क्षेत्रों में हिनू चौक, चांदनी चौक, किशोरी यादव चौक, मिशन चौक, सेटेलाईट चौक, सेक्टर-2, आईटीआई बस स्टैंड, तिलता चौक, हाई स्कूल बाजरा, स्प्रीनजर पब्लिक स्कूल, जुमार पुल, बूटी मोड, कांटाटोली चौक इत्यादि स्थानों में 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रथम दिन “हेलमेट पहने जीवन बचायें” जागरूकता अभियान चलाया गया और करीब 1500 लोगों को जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान में ट्रक, चार पहिया, ऑटो-टोटो, दो पहिया एवं सभी प्रकार के वाहन चालकों, अभिभावकों तथा स्कूल में पढ़ रहें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात से संबंधित जागरूक किया गया, जैसे- दो पहिया वाहन चलाते या बैठते समय हेलमेट का उपयोग करना, चार पहिया वाहन चलाते समय या बैठते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना, यातायात सिग्नल का पालन करना, तेज गति से वाहन को नहीं चलाना, निर्धारित सीट से ज्यादा नहीं बैठना, नाबालिक के द्वारा वाहन नहीं चलाना एवं यातायात नियमों का पालन करना इत्यादि पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराई गई।

रांची यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है की आप सभी वाहन चालकों एवं अभिभावक यातायात नियमों का पालन कर ही वाहन चलायें तथा अपने परिवार, बच्चों, परिचितों एवं सगे-संबंधियों को यातायात नियमों से संबंधित जागरूक करें, ताकि दुर्घटना से बचा जा सकें और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहें। साथ ही, यातायात पुलिस को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here