मनोरंजन: पंकज त्रिपाठी,अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म मिर्जापुर द मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही, दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर दर्शक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।
दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में फिल्म के एक्शन, डायलॉग, कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की चर्चा हो रही है, जहां कई यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों को यह खास पसंद नहीं आई।
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ इंटरवल तक जबरदस्त है। यूजर के मुताबिक फिल्म में सभी किरदार, सीन और डायलॉग भरपूर मनोरंजन और मसाले से भरपूर हैं। उन्होंने डायरेक्टर गुरमीत सिंह के काम की भी तारीफ की।
मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।


































