झारखंड में 11 जनवरी तक हर जिले में लगेगी शिबू सोरेन की प्रतिमा

0
12

झारखंड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस तक राज्य के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी है। झामुमो नेता अंतु तिर्की ने बताया कि 11 जनवरी तक राज्य के सभी जिलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित कीए जाने की संभावना है। फिलहाल, राजधानी रांची के नेवरी चौक पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

वहीं, सोशल मिडिया में खूंटी के बिरसा कॉलेज के सामने दिशोम गुरू शिबु सोरेन का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना में तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले चाईबासा के टाटा रोड पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हो समाज के लोगों ने विरोध किया था। विरोध के बावजूद, झामुमो कार्यकर्ताओं ने वहां प्रतिमा स्थापित कर दी।

वहीं, सरायकेला के स्टेडियम परिसर में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए 4 अगस्त को भूमि पूजन किया जा चुका है। यह स्टेडियम पहले बिरसा मुंडा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसके निर्माण का शिलान्यास किया था।

झामुमो नेताओं के अनुसार, शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन में योगदान को सम्मान देना है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here