JSSC पेपर लीक मामले में CID का बड़ा एक्शन, OMR शीट जब्त

0
9

झारखंड: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही CID ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को CID की विशेष जांच टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची। टीम ने आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की।

जांच के दौरान टीम ने आयोग के रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित शाखाओं में रखे दस्तावेजों को खंगाला। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को कुछ OMR शीट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि JSSC कार्यालय पहुंचने से पहले CID की टीम ने मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित सचिव सुधीर गुप्ता के आवास पर भी तलाशी ली। टीम ने वहां मौजूद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। हालांकि, आवास पर हुई कार्रवाई और बरामदगी को लेकर आधिकारिक स्तर पर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके बाद, टीम JSSC मुख्यालय पहुंची और सचिव से परीक्षा प्रक्रिया, रिकॉर्ड और कथित गड़बड़ियों से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली। CID अब परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान कर यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितता किस स्तर पर और कैसे हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here