स्वाइन फ्लू पर झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ी तैयारी

0
15

झारखंड: झारखंड में स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को सभी सिविल सर्जन व मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक-प्राचार्य के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और संभावित मामलों की समय पर पहचान, जांच व उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षण और सांस संक्रमण वाले मरीजों की निगरानी व रिपोर्टिंग प्रभावी ढंग से करें। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करने की व्यवस्था भी मजबूत रखी जाए।

उन्होंने रिम्स समेत सभी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पतालों में 10 अतिरिक्त बेड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं, चिकित्सा सामग्री, जांच सुविधा, आईसीयू और एचडीयू की तैयारी के साथ प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

मंत्री ने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी, गले में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं। स्वयं दवा लेने की बजाय तुरंत डॉक्टर से मिलें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here