रांची: नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे रांची के रामप्रसाद घोष से उनके पिता पिछले दो दिनों से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। आपदा के बाद रामप्रसाद की स्थिति क्या है और वह कहां हैं, इसकी कोई ठोस जानकारी उनके परिवार को नहीं मिल सकी है। परिवार लगातार संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है, लेकिन किसी भी माध्यम से जानकारी नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में, परिवार ने मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार से अपील की है कि सरकार जल्द पहल करते हुए नेपाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रामप्रसाद घोष की स्थिति और लोकेशन की जानकारी जुटाए, ताकि उनके परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
































