एंटरटेनमेंट: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियो में बने हुए है। जल्द ही वो बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रहे है। अब इसा बीच उन्होंने अपने एक्स पर फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
एल्विश यादव ने गुरुवार को अपने X अकाउंट पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। इस दौरान, उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके प्यार और सपोर्ट की वजह से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह बॉलीवुड में बाहर से आए हैं और इंडस्ट्री में उनका कोई अपना नहीं था। उन्होंने अपने फैंस को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि उन्हीं के प्यार की बदौलत वह अब बड़े पर्दे तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने फैंस से आगे भी अपना प्यार और समर्थन बनाए रखने की अपील की।
‘मालामाल वीकली 2’ में दिखेंगे एल्विश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव प्रियदर्शन की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी मालामाल वीकली की अगली फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
मालामाल वीकली की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसमें परेश रावल, रितेश देशमुख, ओम पुरी और अरबाज खान समेत कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

































