झारखंड: जेपीएससी परीक्षा में धांधली और गलत तरीके से अभ्यर्थियों को सफल कराने के आरोपों की जांच को लेकर आंदोलनरत छात्रों और झारखंड सरकार के मंत्रियों की कमेटी के बीच वार्ता शुरु हो गई है। वार्ता मोरहाबादी स्थित स्टेट हाउस में चल रही है।
इससे पहले शुक्रवार को दिन में रांची एसडीओ ने जयपाल स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी। उन्होंने छात्रों को बताया था कि प्रतिनिधिमंडल में कोई भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं होने चाहिए। छात्रों को ही प्रतिनिधिमंडल में शामिल करें। इसके बाद, छात्रों ने दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर सरकार को सूचना दी थी, जिसके बाद, सरकार की तरफ से छात्रों को वार्ता के लिए बुलावा आया था।
वार्ता के लिए 10 छात्रों का दल राजकीय अतिथिशाला के अंदर चले गए हैं। वार्ता में सरकार के तरफ से सुदीव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव है। प्रशाशन के तरफ से वार्ता में रांची के DC और SSP मौजूद हैं।

































