JPSC-JSSC मुद्दे पर विधानसभा के बाहर BJP-JDU का हंगामा, CBI जांच की मांग तेज

0
14

झारखंड: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन के बाहर जोर-शोर से गूंजा।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा और जदयू के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं की सीबीआई जाँच की मांग उठायी।

विपक्ष का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here