लॉक अप 2 जीतने पर श्रेया कालरा के लिए भावुक हुई शिल्पा शिंदे, बोली- ‘मेरी बेस्टी जीत गई’

0
13

मनोरंजन: लॉकअप सीजन 2 की विजेता बनने के बाद श्रेया कालरा को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच उनकी करीबी दोस्त और शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रेया के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमे, उन्होंने लिखा कि वह इस समय बेहद खुश हैं और अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं। शिल्पा ने लिखा, मेरी बेस्टी श्रेया जीत गई है। बहुत-बहुत बधाई स्वीटहार्ट. तुम सच में इस जीत की हकदार थी।

उन्होंने आगे लिखा कि जैसे ही उन्होंने श्रेया को ट्रॉफी के साथ मंच पर चमकते हुए देखा, उनका दिल गर्व और खुशी से भर गया। शिल्पा ने श्रेया पर प्यार लुटाते हुए कहा कि उन्हें अपनी दोस्त की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व है और वह हमेशा उसकी सफलता की कामना करती हैं।

ग्रैंड फिनाले में दोनों की खास बॉन्डिंग

लॉक अप 2′ के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा के विजेता घोषित होते ही एक भावुक नजारा देखने को मिला। खुशी से भावुक हुई शिल्पा शिंदे अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सकीं। वहीं, ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद श्रेया दौड़कर शिल्पा के गले लग गई। दोनों की यह खास बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आई और सोशल मीडिया पर इस पल की जमकर चर्चा हो रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here