रांची आंदोलन में देवेंद्र महतो से सोनम वांगचुक की खास बातचीत, बढ़ाया हौसला

0
23

रांची: रांची में जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत चल रहा छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को सत्याग्रह धरना 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से करीब आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई।

सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण भी किया। बातचीत के दौरान, महतो ने सोनम वांगचुक को रांची आकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाने का निमंत्रण दिया।

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय होने तक उनकी भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। रांची में आंदोलनरत अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here