रांची: रांची के धुर्वा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मौसीबाड़ी के बगल में अवैध रूप से बेचे जा रहे हड़िया और शराब के खिलाफ धुर्वा थाना एवं मेला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मौके पर मौजूद अवैध हड़िया और शराब को पुलिस ने जब्त कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि आसपास कहीं अवैध हड़िया या शराब की बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
फिलहाल, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।































