झारखंड: मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली सुश्री दीपाली रिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपाली की सफलता झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्होंने राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपाली आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड को नई पहचान दिलाएंगी।
































