झारखंड के 800 माध्यमिक सहायक आचार्यों को अगले महीने मिलेगा नियुक्ति पत्र

0
16

रांची: झारखंड में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के प्लस टू विद्यालयों में चयनित करीब 800 माध्यमिक सहायक आचार्यों (शिक्षकों) को अगले महीने नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 जुलाई से 22 जुलाई तक किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य गठन के बाद पहली बार 23 विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

इस भर्ती में राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, भूगोल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एवं डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, एप्लाइड इंग्लिश, उर्दू, संताली, बांग्ला, मुंडारी, हो, कुड़ुख, खड़िया, पंचपरगनिया, नागपुरी और उड़िया सहित कई विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा विशेष शिक्षा आचार्य की भी नियुक्ति की जाएगी।

विभाग के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को अगले माह नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जिससे राज्य के प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here