रांची: झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के कारण 15 जुलाई (बुधवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाके के रहवासी जरूरी कार्य समय पर निपटा लें, बिजली मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद फिर से बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
दिन के 11 बजे से शाम के 3 बजे तक सुन्दर विहार, कोकर का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, बर्दवान कम्पाउंड, लालपुर अंतर्गत मातृका आश्रम, सीटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली एवं आस-पास के क्षेत्र में दिन के 11 बजे से दोपहर के 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
































