दिल्ली में वित्त मंत्री की गैरहाजिरी में बड़ी अटकलें

0
20

झारखंड: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आखिर क्यों सरकार से चल रहे हैं नाराज या सरकार ही वित्त मंत्री से है नाराज इसकी वजह जानना है तो जानिए यह खबर।

दरअसल, झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद राज्य सरकार के नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्हें दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो दिनों से रांची में भी नहीं थे और कार्यक्रम से संबंधित कोई पत्र या आधिकारिक जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हुई।

हालांकि, कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डॉ. इरफान अंसारी कार्यक्रम के दूसरे दिन शामिल हुए, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी कार्यक्रम में पहुंचीं।

दिल्ली प्रवास के दौरान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

इधर, हाल ही में, विभागीय वाहन लौटाने के मुद्दे पर उठे विवाद के बाद वित्त मंत्री द्वारा विभागीय सचिव से जवाब मांगे जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इस मामले में विभागीय सचिव की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here