रांची के बाजारों को मिलेगा मॉडर्न मार्केट कॉम्प्लेक्स

0
18

रांची: रांची शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आधुनिक रुप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए, बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। NBCC (नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने डेली मार्केट, न्यू मार्केट और खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर के पुनर्विकास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में परियोजनाओं के तकनीकी, वित्तीय और पहलुओं पर चर्चा हुई।

प्रस्ताव के मुताबिक, डेली मार्केट (मेन रोड), न्यू मार्केट (रातु रोड) और खादगढ़ा बस टर्मिनल परिसर में स्थित आरआरडीए और नगर निगम की पुरानी और जर्जर दुकानों को हटाया जाएगा। सभी में आधुनिक व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। सभी दुकानों में मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था किए जायेंगे। आधुनिक दुकानें बनाए जायेंगे। होटल की भी सुविधाएं रहेगी। इसके अलावा, यातायात प्रबंधन का भी ख्याल रखा जाएगा।

खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में आरआरडीए और नगर निगम की पुरानी दुकानों की जगह आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और होटल बनाने का प्रस्ताव है। इस क्षेत्र को व्यावसायिक और सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है।

वहीं, मेन रोड स्थित डेली मार्केट की करीब 1.17 एकड़ भूमि पर आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स, मल्टी लेवल पार्किंग और होटल विकसित करने की योजना बनाई गई है। इससे व्यापारियों को बेहतर व्यावसायिक परिसर मिलेगा और शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में पार्किंग व ट्रैफिक की समस्या के समाधान की उम्मीद हैं।

न्यू मार्केट (रातु रोड) में आरआरडीए की पुरानी दुकानों को हटाकर उपलब्ध त्रिकोणीय भूखंड पर आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास किया जा सके। बैठक में आरआरडीए, रांची नगर निगम, बीसीडी और NBCC के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here