48 घंटे में OTT ZEE5 से हटी दिलजीत की ‘सतलज’ से मचा बवाल

0
14

मनोरंजन: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलज’ को 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किए जाने के महज 48 घंटों के भीतर (5 जुलाई को) अचानक भारत में स्ट्रीमिंग से हटा दिया गया, जिससे, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारी बवाल मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म लंबे समय तक सेंसर बोर्ड से जुड़े विवादों में फंसी रही। करीब तीन साल बाद इसे ‘पंजाब 95’ की जगह ‘सतलज’ नाम से ZEE5 पर रिलीज किया गया था। हालांकि, रिलीज के कुछ ही दिनों बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है।

फिल्म ‘सतलज’ (पूर्व नामः ‘पंजाब 95’ और ‘घल्लूघारा’) पंजाब के काले दौर और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म 1990 के दशक के उस दौर को उजागर करती है, जब पंजाब में पुलिस द्वारा हजारों लोगों को कथित तौर पर उठाकर गैर-न्यायिक हत्याएं की गई और लावारिस बताकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

OTT पर रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का शानदार समर्थन मिला। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म की भावुक कहानी की तारीफ की और दूसरों से भी इसे देखने की अपील की। IMDb पर भी फिल्म को 9.7/10 की रेटिंग मिलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में, अचानक फिल्म हटाए जाने से दर्शकों में नाराजगी बढ़ गई है।

फिल्म के OTT से हटाए जाने के बाद यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। एक ओर इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर दर्शक फिल्म को फिर से उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here