इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 में कीकू-हर्ष के पंच पड़े समय रैना पर भारी

0
13

मनोरंजन: कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर ने मंच संभाला और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से समय रैना को ही रोस्ट कर दिया। उनके ताबड़तोड़ पंच और मजेदार वन-लाइनर्स पर दर्शकों के साथ खुद समय रैना भी ठहाके लगाने को मजबूर हो गए।

हर्ष, कीकू और चंदन ने मिलकर समय रैना का लिया मजेदार क्लास

इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर बतौर गेस्ट पहुंचे। तीनों ने पूरे एपिसोड में समय रैना को निशाने पर रखा और उनके पुराने विवादों से लेकर कानूनी मामलों तक पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसे। शो का माहौल हंसी-मजाक से भर गया और दर्शकों ने भी इन पलों का खूब आनंद लिया।

एपिसोड के दौरान, एक मजेदार पल तब आया, जब कीकू शारदा ने क्यू-कार्ड देखते हुए समय रैना से शो के स्पॉन्सर्स की लंबी सूची पर सवाल किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, इतने सारे स्पॉन्सर्स हैं मुझे तो लगा था कि यहां इतनी तोड़फोड़ होती है कि आपके स्पॉन्सर्स सिर्फ सीमेंट और लोहे की सरिया बनाने वाली कंपनियां ही होंगी। कीकू का यह पंच सुनते ही पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा।

हर्ष ने लीगल मामलों पर किया तंज

इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना के कानूनी मामलों पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, मैं चाहे कुछ भी कर लूं। लेकिन, देश की सबसे बड़ी अदालत तक कभी नहीं पहुंचा। समय के पास तो वहां जाने का मंथली पास है। बस हाजिरी लगाने पहुंच जाते हैं और कहते हैं- स्कैंडल बाद में देखेंगे, पहले अटेंडेंस लगा दीजिए। हर्ष का यह पंच सुनकर दर्शकों समेत मंच पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े और समय रैना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here