JPSC 2025 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, प्री परीक्षा रिजल्ट जारी

0
13

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रकाशित कर दिया गया है।

यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में आवश्यक प्रमाण-पत्र व अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने के साथ उनकी हार्ड कॉपी भी आयोग को जमा करनी होगी। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here