रांची: रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के लिए जिले में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 7,786 टीम सदस्यों और 571 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, ताकि सभी बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाई जा सके।
































