JSSC CBT परीक्षा 2025: 10 जुलाई को झारखंड पारा मेडिकल भर्ती परीक्षा

0
11

झारखंड: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड राज्य के काराओं में पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 10 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

आयोग ने बताया है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने का लिंक जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

इसके साथ ही, आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या कदाचार से दूर रहने की सलाह दी है। दोषी पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने सभी उम्मीदवारों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर अपडेट देखने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here