24 जून को रांची में SDPI का एक दिवसीय नेतृत्व सम्मेलन तय

0
12

झारखंड: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) झारखंड प्रदेश की ओर से दिनांक 24 जून 2026 को Maulana Azad Hall, रांची में एक दिवसीय Leaders Conclave का आयोजन किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब एम के फैजी साहब उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस कॉन्क्लेव में झारखंड के विभिन्न जिलों से जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी तथा ब्रांच स्तर के जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

लीडर्स’ कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करना है। इस अवसर पर झारखंड में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

एसडीपीआई का मूल मकसद समाज के कमजोर, वंचित, शोषित और पिछड़े तबकों की आवाज़ बनना, सामाजिक न्याय की स्थापना करना, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करना तथा देश में समानता, भाईचारा और इंसाफ़ के मूल्यों को मजबूत करना है। पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत रही है।

कॉन्क्लेव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक अनुशासन, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में मार्गदर्शन एवं नसीहत देंगे।

एसडीपीआई का मानना है कि एक मजबूत संगठन ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने और समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर तबकों के अधिकारों की रक्षा करने का सशक्त माध्यम बन सकता है। यह कॉन्क्लेव पार्टी के भविष्य की दिशा तय करने, नेतृत्व को सशक्त बनाने और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्ता, समर्थक से अपील की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान, प्रदेश प्रभारी NU सलाम, महासचिव एडमिन तहमीदुर रहमान, महासचिव शमीम अख्तर।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here