रांची में मोडिफाइड वाहन वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
33

रांची: रांची में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को किए गए जांच में मॉडिफाइड बाइक, प्रेशर हॉर्न और कार में लगे ब्लैक फिल्म की कड़ाई से जांच की जा रही है।

महात्मा गांधी रोड पर सुबह से ही वाहनों की जांच पड़ताल जारी है। इस जांच में कई ऐसे बाइक ऐसे पुलिस ने पकड़े, जिनमें प्रेशर हॉर्न लगा था और कई का तो पॉल्यूशन फेल्ड था और फाइन काटा गया। ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर लगातार अलग-अलग चौक चौराहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा। जांच के दौरान जो भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं उससे संबंधित ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है।

जांच के दौरान, मोटरसाइकिल में लगे प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। लगभग, 10 से ज्यादा ऐसे मोटरसाइकिल मिले जो मोडिफाइड थे। जांच के दौरान ही, प्रेशर हॉर्न को खोला गया और चालान काटा गया।

बिना हेलमेट पहने लोगों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। मोटरसाइकिल पर अक्सर लोग बिना हेलमेट पहने घर से निकल जाते हैं, जिसको लेकर प्रशासन मुस्तैद हो चुकी है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हुए त्वरित चालान काटा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here