झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे से BJP पर छलका इरफान अंसारी का दर्द

0
25

झारखंड: झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर धनबल, छल और साजिश की राजनीति करने का आरोप लगाया। इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें चुनाव हारने का दुख नहीं है, बल्कि, अपने ही लोगों द्वारा विश्वास तोड़े जाने का दर्द है। उन्होंने दावा किया कि अगर सभी साथ रहते तो भाजपा यह चुनाव नहीं जीत पाती।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा जश्न मना रही है। लेकिन, यह जनभावनाओं की नहीं, बल्कि धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है। इरफान ने कहा कि उनका मन आहत है। लेकिन, वह निराश नहीं हैं। संघर्ष उनकी पहचान है और जनता उनका सबसे बड़ा विश्वास। उन्होंने कहा कि राजनीति में जीत-हार स्थायी नहीं होती, आज उनका दिन है, कल हमारा भी आएगा. संघर्ष जारी रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here