NEET री-एग्जाम 2026: NTA का नया अपडेट, WhatsApp अलर्ट

0
20

education: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी ने बताया है कि 21 जून 2026 (रविवार) को होने वाली परीक्षा के लिए अब उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी अपडेट और परीक्षा केंद्र की जानकारी सीधे WhatsApp पर भी भेजी जा रही है।

NTA ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक संदेश केवल उसके वेरिफाइड WhatsApp अकाउंट (+9178279 80287) से ही भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे संदेश प्राप्त होने पर ब्लू वेरिफाइड टिक और National Testing Agency नाम जरूर जांचें. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अन्य नंबर NTA के नाम से संदेश भेजता है लेकिन उसके पास ब्लू टिक नहीं है, तो वह आधिकारिक नहीं माना जाए।

NTA ने यह भी बताया कि यह ब्रॉडकास्ट-ओनली चैनल है। एजेंसी कभी भी उम्मीदवारों सेः

  • OTP साझा करने,
  • व्यक्तिगत जानकारी देने,
  • किसी प्रकार का भुगतान करने,
  • या संदेश का जवाब देने के लिए नहीं कहेगी।

साथ ही, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट http://neet.nta.nic.in पर जाकर स्वयं डाउनलोड करें और किसी फॉरवर्ड लिंक पर भरोसा न करें। एजेंसी ने कहा कि 3 मई का एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है। NTA ने दोहराया कि वह कभी प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी या किसी प्रकार की “लीक” सामग्री साझा नहीं करती और न ही पैसे मांगती है।

किसी भी संदिग्ध संदेश की शिकायत के लिए अभ्यर्थी

http://innovateindia.my.gov.in/neet-ug-2026,

http://cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। NTA ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here