मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शनिवार को तमाड़ स्थित माँ देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस दौरान, दोनों ने माँ के चरणों में शीश नवाकर समस्त झारखंडवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा राज्य की खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति, विकास और जनकल्याण की मंगलकामना की।





























