खेल: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 12 जून से शुरू होगा, जिसमें पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही है। इससे पहले 10 टीमें खेली थीं। नीदरलैंड्स पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा। टीम ने ग्लोबल क्वालिफायर में चौथा स्थान हासिल कर टूर्नामेंट में टिकट पक्का की।
टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। जिसमें पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। साढ़े तीन सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉईस में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 6 ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट की सबसे अव्वल टीम है। अगर भारत की बात करें, तो टीम ने अब तक सभी 9 वर्ल्डकप खेले हैं, जिसमें से टीम 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। इस फाइनल मुकाबल में टीम इंडियो को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत 4 बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है।
इस टूर्नामेंट में 33 मुकाबले खेले जाएगे, जिसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों ग्रुप-A और ग्रुप-B में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-A में रखा गया है। वहीं, ग्रुप-A को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है। इस बार भारत ग्रुप ऑफ डेथ में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका जैसी टीमें मजबूत टीमों को शामिल किया गया हैं।
भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ होगा। दूसरा मुकाबला 17 को नीदरलैंड्स के साथ, तीसरा मुकाबला 21 जून को सा. अफ्रीका के साथ, चौथा मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के साथ और 28 जून को सबसे बड़ा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
भारतीय महिला टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में उतरेगी। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयांका पाटिल जैसे खिलाड़ी हैं। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में जब-जब भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ है। भारतीय टीम ने शानदार प्रर्दशन किया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए है, जिसमें से भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि, पाकिस्तान केवल 2 मैचों में जीत हासिल कर सका है।


























