education: CBSE के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाये जाने का खबर को लेकर कांग्रेस ने फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला है। कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।
कांग्रेस ने कहा कि CBSE में हुई गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके लिए जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने कहा कि COEMPT जैसी भ्रष्ट कंपनी को ठेका देने का काम धर्मेंद्र प्रधान और मोदी सरकार की देखरेख में हुआ है।
कांग्रेस ने कहा इन छोटी कार्रवाइयों से मोदी सरकार अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती। धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने मांग की कि नरेंद्र मोदी उन्हें बचाना छोड़ कर तत्काल बर्खास्त करें।
राहुल गांधी ने कहा कि अधिकारियों को हटा दिया। लेकिन, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया। यह जवाबदेही नहीं, यह cover-up है। अगर प्रधानमंत्री को 18.5 लाख CBSE छात्रों की परवाह होती -धर्मेंद्र प्रधान जी कब के हटाए जा चुके होते।
बता दें कि, केंद्र सरकार ने सीबीएसई के OSM में गड़बड़ियों को लेकर CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके अलावा, OSM में गड़बड़ियों की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी का गठन किये जाने की सूचना है।
क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की अध्यक्ष एस राधा चौहान को ओएसएम (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) टेंडर मामले की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।




















