वृंदावन में प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंचे कैलाश खेर, ‘बम लहरी’ से गूंजा आश्रम

0
16

मनोरंजन: वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अक्सर बॉलीवुड, टीवी और संगीत जगत की हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं। हाल ही में, मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी महाराज जी का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना लोकप्रिय शिव भजन ‘बम लहरी’ गाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी भक्त भाव-विभोर हो गए।

प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद कैलाश खेर ने अपने सबसे प्रसिद्ध भजनों में से एक बम लहरी प्रस्तुत किया। भजन गाते समय वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए और संगीत की धुन पर झूमते हुए नाचने भी लगे।

कैलाश खेर की आवाज और उनकी भक्ति को देखकर प्रेमानंद जी महाराज भी मुस्कुराते नजर आए। आश्रम में मौजूद भक्तों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीरा पर आधारित भजन भी सुनाया

आश्रम से विदा लेने से पहले कैलाश खेर ने महाराज जी से कहा कि वह दो पंक्तियां और गाना चाहते हैं। इसके बाद, उन्होंने मीरा बाई पर आधारित एक भावपूर्ण भजन भी सुनाया। कैलाश खेर का गायन सुनने के बाद प्रेमानंद जी महाराज ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवाज बेहद मधुर और भावपूर्ण है।

प्रेमानंद जी महाराज द्वारा भक्तों को खास सीख

इस दौरान, प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों को आध्यात्मिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा- जैसे पित्त रोग होने पर मीठी मिश्री भी कड़वी लगती है, वैसे ही माया के रोग के कारण भगवान का नाम हमें अच्छा नहीं लगता। लेकिन, जैसे नियमित रूप से मिश्री खाने से पित्त ठीक हो जाता है और मिठास लौट आती है। उसी प्रकार निरंतर नाम जाप करने से मन शुद्ध होता है और फिर भगवान के नाम में ऐसी रुचि लगती है कि उसे छोड़ने का मन नहीं करता। महाराज जी की इस सीख ने वहां मौजूद भक्तों को गहराई से प्रभावित।

2007 में रिलीज हुआ था ‘बम लहरी’

‘बम लहरी’ कैलाश खेर और उनके बैंड ‘कैलासा’ का बेहद लोकप्रिय शिव भजन है। यह गाना साल 2007 में रिलीज हुए उनके सुपरहिट एल्बम ‘कैलासा झूमा रे’ का हिस्सा था। आज भी यह भजन शिव भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here