एल्विस को मिली धमकी के बाद घर में बढ़ी सुरक्षा

0
20

लाइफ: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में उन्हें और उनके पिता को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप पर 10 करोड़ की रंगदारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विश यादव और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए। इन मैसेज में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर भारी सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले भी एल्विश यादव के घर के बाहर कथित फायरिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, किसी बड़े हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here