IPL 2026: हनी-ट्रैप अलर्ट पर BCCI सख्त, खिलाड़ियों पर नजर के साथ जारी हुई गाइडलाइन

0
17

खेल : IPL 2026 सीजन का आधे से ज्यादा मुकाबला हो चुके है लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक गाइडलाइन जारी किया है। जो खिलाड़ियों के साथ ही टीम अधिकारियों और फ्रेंचाइजी मालिकों पर लागू होगी। BCCI ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के हनी-ट्रैप की आशंका जताते हुए अनजान लोगों के संपर्क को लेकर सावधान रहने की हिदायत दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अनजान शख्स की टीम होटल या ड्रेसिंग रूम में प्रवेश बिन इजाजत वर्जित होगी।

हनी-ट्रैप का खतरा

IPL में अचानक कुछ खिलाड़ियों की पार्टनर और दोस्तों से जुड़ी घटनाओं के सामने आने के बाद BCCI हरकत में आई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी करप्शन यूनिट की एक रिपोर्ट में अनजान लोगों के संपर्क के चलते हनी-ट्रैप की आशंका जताई गई है। जिसके चलते, टीम या मैच से जुड़ी अहम जानकारियों के लीक होने का खतरा है। जिसके बाद ही, BCCI ने सभी 10 टीम को 8 पेज का एक विस्तृत दिशा-निर्देश भेजा है और सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने इस दस्तावेज में टीम मालिकों और उनके अधिकारियों को बताया है कि इस सीजन के दौरान कई मामलों में सुरक्षा और अन्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया गया है। बोर्ड ने साफ किया कि टूर्नामेंट के दौरान लीग के अनुशासन, सुरक्षा और सतर्कता को फिर से मजबूत बनाने के लिए ये गाइडलाइन जारी की गई है।

टीम और मालिकों के लिए गाइडलाइन BCCI सचिव देवजित सैकिया की ओर से जारी गाइडलाइन में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों को कुछ प्रमुख बातों को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

गाइडलाइन के निम्नलिखित बिंदुः

1. कोई भी व्यक्ति, जिसका टीम के सदस्य के साथ किसी भी प्रकार का संबंध हो, टीम मैनेजर की पूर्व जानकारी और लिखित अनुमति के बिना खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के होटल रूम में प्रवेश नहीं कर सकता।

2. खिलाड़ियों-सपोर्ट स्टाफ से मिलने आ रहे लोगों को सिर्फ होटल की लॉबी या रिसेप्शन लाउंज में ही मिलने की इजाजत होगी। टीम मैनेजर से लिखित इजाजत के बिना किसी भी मेहमान को होटल में प्राइवेट रूम तक पहुंचने अनुमति नहीं होगी।

3. सभी फ्रेंचाइजी को ‘टारगेटेड कॉम्प्रोमाइज’ और ‘हनी ट्रैपिंग’ के खतरे को लेकर भी सतर्क किया जाता है कि इस तरह के हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट के दौरान अक्सर देखने को मिलता हैं। सेक्सुल हरासमेंट के कानूनी आरोपों की घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए फ्रेंचाइजी को हर समय सावधान रहना चाहिए।

4. खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों-अधिकारियों को होटल और स्टेडियम में हर वक्त अपना एक्रेडिटेशन कार्ड पहनकर रखना होगा, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

5. टीम मालिकों-अधिकारियों को किसी भी स्थिति में मैच के दौरान खिलाड़ियों-सपोर्ट स्टाफ से मिलने, बात करने या कुछ भी निर्देश देने की अनुमति नहीं होगी।

होटल की तलाशी लेगी टास्क फोर्स

बोर्ड ने साफ किया है कि BCCI और IPL की ऑपरेशन टीम को मिलाकर एक खास टास्क फोर्स बनाई गई है। ये टास्क फोर्स कभी भी होटल की तलाशी ले सकती है। इस दौरान कोई भी ऐसा शख्स मिलता है, जो बिना इजाजत के वहां मौजूद हो तो दोषी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ या टीम मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here