खेल: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही, उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। रियान पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के चलते पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कार्रवाई की है।
रियान ने राजस्थान और पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 40वें मैच के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया था। चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में दिखाई दिए। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस समय राजस्थान बैटिंग कर रही थी। वीडियो में पराग के आसपास यशस्वी जायसवाल, युधवीर सिंह चरक और कुलदीप सेन भी नजर आए थे।
बता दें, राजस्थान रॉयल्स मैदान के बाहर दूसरी बार विवादों में घिरी है। इससे पहले रोमी भिंडर के डिवाइस इस्तेमाल का मामला आया था। आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया कि रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन का मामला सामने आया है। जो खेल भावना के विरुद्ध है। मैच रेफरी अमित शर्मा ने रियान पर जुर्माना लगाया है। जिसे, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने स्वीकार किया है।
भारत में वेपिंग पर कानून
देश में ई-सिगरेट और वेपिंग ‘द प्रोहिबिशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट’ (PECA), 2019 के तहत प्रतिबंधित है। कानून के तहत इनके निर्माण, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन पर प्रतिबंध है। इस कानून के उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल तक की सजा हो सकती है।






























