हजारीबाग से रांची तक पत्रकारों की गुस्सा से गूंज विरोध, राज्य भर में प्रदर्शन के साथ आक्रोश का माहौल

0
15

झारखंड: झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता सामने आई है। हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में राज्यभर के पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी क्रम में राजधानी राँची में भी पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ उन्होंने घटना की निंदा करते हुए जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं और इससे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से भी इस मामले में स्पष्टीकरण और संवेदनशीलता की अपेक्षा जताई गई।

इस दौरान हजारीबाग के पीड़ित पत्रकार भी राँची पहुंचे और उन्होंने घटना से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने की अपील की।

पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि मामले में जल्द उचित कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here