राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि, NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा, neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। NTA ने अभ्यर्थियों से लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करने की अपील की है।

































