ईरानी नेताओं की हत्या की बात पर बवाल, ट्रंप का बयान

0
24

देश विदेश: वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार मार्क थीसेन ने एक्स पर एक संदेश पोस्ट कर कहा कि जो ईरानी नेता अमेरिका के साथ समझौते करने के पक्ष में नहीं हैं, उनकी हत्या कर दी जानी चाहिए।

इसके बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्क थीसेन के इस संदेश को टुथ सोशल पर साझा किया। मार्क थीसेन के संदेश पर ट्रंप द्वारा मुहर लगाये जाने की ईरान ने कड़ी निंदाकी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इसे गंभीर नैतिक पतन का प्रमाण करार दिया।

थीसेन के अपने संदेश में कहा था कि अगर ईरान में दो धड़े हैं, जिनमें से एक समझौता करना चाहता है और दूसरा नहीं, तो समझौते का विरोध करने वाले नेताओं की हत्या कर दी जानी चाहिए।

इस्माइल बाघेई ने कहा कि ट्रंप का इस प्रकार के संदेश का समर्थन यह दर्शाता है कि अमेरिका अपने घोषित मूल्यों से हटकर हिंसा और उग्रवाद को बढ़ावा दे रहा है। कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसे व्यक्ति का संदेश साझा किया है, जो खुलेआम उन लोगों की हत्या की बात कर रहा है जो समझौते के पक्ष में नहीं हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here